home Home forum Discuss calendar_month Events auto_stories Read
spa Dharma Path arrow_back

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र - Vakratunda Mahakaya Mantra In Hindi PDF

r
ramshalaka
calendar_today November 9, 2024
visibility 904 Views
वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र - Vakratunda Mahakaya Mantra In Hindi PDF

अगर आप भगवान गणेश जी में आस्था रखते है तो आपको वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र के बारे में जरूर सुना होगा। यह मंत्र भगवान गणेश को समर्पित एक बहुत ही प्रसिद्ध और शक्तिशाली मंत्र है।

इसे विघ्नहर्ता के रूप में पूजे जाने वाले गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए जापा जाता है। इस मंत्र का जाप करने से भक्त के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाएं दूर होती हैं और सभी कार्य सफल होते हैं। तो आइये बिना किसी देरी के वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र तथा मंत्र के महत्त्व के बारे जानते है और भगवान गणेश जी की आराधना करते है।

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र

वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥१॥

विघ्नेश्वराय वरदाय सुरप्रियाय लम्बोदराय सकलाय जगद्धितायं।
नागाननाथ श्रुतियज्ञविभूषिताय गौरीसुताय गणनाथ नमो नमस्ते॥२॥

अमेयाय च हेरम्ब परशुधारकाय ते ।
मूषक वाहनायैव विश्वेशाय नमो नमः ॥३॥

एकदन्ताय शुद्घाय सुमुखाय नमो नमः ।
प्रपन्न जनपालाय प्रणतार्ति विनाशिने ॥४॥

|| एकदंताय विद्‍महे। वक्रतुण्डाय धीमहि। तन्नो दंती प्रचोदयात ||

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का हिंदी अर्थ

हे वक्रतुण्ड महाकाय, जिनका तेज करोड़ों सूर्यों के समान है, आप मेरे सभी कार्यों को सदैव निर्विघ्न बनाएं।

विघ्नेश्वर, वर देने वाले, देवताओं के प्रिय, लम्बोदर, सकल जगत के हितकारी, नागों के स्वामी, वेद और यज्ञ से विभूषित, गौरी के पुत्र गणनाथ, आपको नमस्कार है।

असीमित शक्ति वाले, हेरेम्ब, परशु धारण करने वाले, मूषक वाहन, विश्व के स्वामी, आपको बार-बार प्रणाम।

एकदन्त, शुद्ध, सुमुख, प्रपन्न जनों की रक्षा करने वाले, और उनके दुखों का नाश करने वाले आपको नमस्कार है।

हम एकदन्त का ध्यान करते हैं, जो वक्रतुण्ड हैं। हमें प्रेरणा दें और आशीर्वाद प्रदान करे।

इन मंत्रो को भी देखिये -

वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र जाप के लाभ

अगर कोई व्यक्ति वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का जाप करता है तो उस पर भगवन गणेश जी की असीम कृपा प्राप्त होती है। मंत्र का जाप करने से भक्त के जीवन में आने वाली सभी प्रकार की बाधाए दूर होती है, सभी कार्यों में सफलता प्राप्त होती है। मंत्र का जाप भक्त के मन को शांत करता है और तनाव को दूर करता है।

नियमित रूप से वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का जाप करने पर यह भक्त की बुद्धि का विकास करता है और याददाश्त को तेज करता है। इसके अलावा यह मंत्र धन लाभ में भी सहायक है।

Vakratunda Mahakaya Mantra PDF

अगर आप वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र की PDF को पाना चाहते हे तो हमने आपके लिए एक बहुत ही सुन्दर वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र की PDF को तैयार किया है। आप इस PDF को हमारे द्वारा पा सकते हे और वक्रतुण्ड महाकाय मंत्र का जाप करके भगवन गणेश जी की कृपा पा सकते है।

#Dharma #Mantra
r

Written By

ramshalaka

Content Creator at RamShalaka