home Home forum Discuss calendar_month Events auto_stories Read
spa Dharma Path arrow_back

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन लिरिक्स

r
ramshalaka
calendar_today November 20, 2024
visibility 57 Views
मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है भजन लिरिक्स

मेरा आपकी कृपा से सब काम हो रहा है

मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है।


पतवार के बिना ही,
मेरी नाव चल रही है।
हैरान है ज़माना,
मंजिल भी मिल रही है।
करता नहीं मैं कुछ भी,
सब काम हो रहा है।


तुम साथ हो जो मेरे,
किस चीज़ की कमी है।
किसी और चीज़ की,
अब दरकार ही नहीं है।
तेरे साथ से गुलाम,
अब गुलफाम हो रहा है।


मैं तो नहीं हूँ काबिल,
तेरा पार कैसे पाऊं।
टूटी हुई वाणी से,
गुणगान कैसे गाऊं।
तेरी प्रेरणा से ही,
सब यह कमाल हो रहा है।


मेरा आपकी कृपा से,
सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया,
मेरा नाम हो रहा है।

Video

https://www.youtube.com/watch?v=H0TyoW01m1o
#Dharma #Bhajan
r

Written By

ramshalaka

Content Creator at RamShalaka