home Home forum Discuss calendar_month Events auto_stories Read
spa Dharma Path arrow_back

लक्ष्मी कवच - Laxmi Kavach PDF

r
ramshalaka
calendar_today November 4, 2024
visibility 361 Views
लक्ष्मी कवच - Laxmi Kavach PDF

आज के समय सभी लोगों को जीवन में धन की आवश्यकता होती है जिस से वह एक अच्छा जीवन जी सके इसके लिए सभी माता लक्ष्मी से प्रार्थना करते है की वे उन पर कृपा करे। तो आज के इस लेख में आप लक्ष्मी कवच के बारे में जानोंगे जो की एक शक्तिशाली मंत्र है जो माता लक्ष्मी को समर्पित है जो की धन की देवी है।

यह लक्ष्मी कवच धन, समृद्धि, सुख और शांति प्रदान करने के लिए जाना जाता है। इसके नियमित रूप से जाप करने से भक्त के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति मिलती है। तो आइये इस लेख में लक्ष्मी कवच तथा इसके महत्व के बारे में जानते है।

लक्ष्मी कवच (Laxmi Kavach)

---|| श्रीमधुसूदन उवाच: ||---

गृहाण कवचं शक्र सर्वदुःखविनाशनम्।
परमैश्वर्यजनकं सर्वशत्रुविमर्दनम्॥१॥

ब्रह्मणे च पुरा दत्तं संसारे च जलप्लुते।
यद् धृत्वा जगतां श्रेष्ठः सर्वैश्वर्ययुतो विधिः॥२॥

बभूवुर्मनवः सर्वे सर्वैश्वर्ययुतो यतः।
सर्वैश्वर्यप्रदस्यास्य कवचस्य ऋषिर्विधि॥३॥

पङ्क्तिश्छन्दश्च सा देवी स्वयं पद्मालया सुर।
सिद्धैश्वर्यजपेष्वेव विनियोगः प्रकीर्तित॥
यद् धृत्वा कवचं लोकः सर्वत्र विजयी भवेत्॥४॥

---|| मूल कवच पाठ: ||---

मस्तकं पातु मे पद्मा कण्ठं पातु हरिप्रिया।
नासिकां पातु मे लक्ष्मीः कमला पातु लोचनम्॥१॥

केशान् केशवकान्ता च कपालं कमलालया।
जगत्प्रसूर्गण्डयुग्मं स्कन्धं सम्पत्प्रदा सदा॥२॥

ॐ श्रीं कमलवासिन्यै स्वाहा पृष्ठं सदावतु।
ॐ श्रीं पद्मालयायै स्वाहा वक्षः सदावतु॥
पातु श्रीर्मम कंकालं बाहुयुग्मं च ते नमः॥३॥

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्म्यै नमः पादौ पातु मे संततं चिरम्।
ॐ ह्रीं श्रीं नमः पद्मायै स्वाहा पातु नितम्बकम्॥४॥

ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै स्वाहा सर्वांगं पातु मे सदा।
ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै स्वाहा मां पातु सर्वतः॥५॥

---|| फलश्रुति: ||---

इति ते कथितं वत्स सर्वसम्पत्करं परम्। सर्वैश्वर्यप्रदं नाम कवचं परमाद्भुतम्॥१॥

गुरुमभ्यर्च्य विधिवत् कवचं शरयेत्तु यः। कण्ठे वा दक्षिणे बांहौ स सर्वविजयी भवेत्॥२॥

महालक्ष्मीर्गृहं तस्य न जहाति कदाचन। तस्य छायेव सततं सा च जन्मनि जन्मनि॥३॥

इदं कवचमज्ञात्वा भजेल्लक्ष्मीं सुमन्दधीः। शतलक्षप्रजप्तोऽपि न मन्त्रः सिद्धिदायकः॥४॥

॥इति श्रीब्रह्मवैवर्ते इन्द्रं प्रति हरिणोपदिष्टं लक्ष्मीकवचं॥

लक्ष्मी कवच के महत्त्व

लक्ष्मी कवच का पाठ हर उस व्यक्ति को करना चाहिए जो जीवन में धन प्राप्ति की कामना करता है। लक्ष्मी कवच मंत्र धन प्राप्ति के लिए सबसे प्रभावशाली माना जाता है।

कवच के पाठ से भक्त को मुख्य रूप से धन की प्राप्ति होती है, यह व्यक्ति के जीवन में समृद्धि लाता है। इससे भक्त का मन शांत होता है और उसे जीवन में सुख-शांति प्राप्त होती है।

इसके साथ ही इससे भक्त के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और यह भक्त को सभी प्रकार की समस्याओं से मुक्ति दिलाता है।

लक्ष्मी कवच के बारे में महत्वपूर्ण बातें

लक्ष्मी कवच का पाठ सदैव शुद्ध मन से करना चाहिए। इसके लिए आप प्रातः काल स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहन कर कवच का जाप कर सकते है। आप पाठ के लिए शांत और साफ-सुथरा स्थान चुनें और दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति के सामने बैठें।

आप अगर नियमित रूप से लक्ष्मी कवच का जाप करेंगे तो इससे आपको बेहतर परिणाम मिलेंगे। कवच के पाठ के साथ-साथ अन्य उपाय जैसे दान, पूजा आदि भी करें इस से माता लक्ष्मी की आप पर अति शीघ्र कृपा होगी।

यह भी देखे -

Laxmi Kavach PDF

अगर आप प्रतिदिन माता लक्ष्मी कवच का पाठ करना चाहते हो तो हमने आपकी आसानी के लिए लक्ष्मी कवच की PDF को तैयार किया है। इस PDF को आप हमारे द्वारा पा सकते है इसमें लक्ष्मी कवच का सम्पूर्ण वर्णन है जिस से आप प्रतिदिन आस्था के साथ कवच का पाठ कर सकते है और जीवन में धन सम्प्रदा की प्राप्ति कर सकते है।

#Dharma #Kavach
r

Written By

ramshalaka

Content Creator at RamShalaka