"अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी" एक भक्ति गीत है जो माँ शारदा (सरस्वती) की महिमा का गायन करता है। इस भजन में भक्तों ने माँ शारदा से उनके आशीर्वाद की प्रार्थना की है, ताकि ज्ञान, बुद्धि और विद्या की प्राप्ति हो सके। यह भजन शारदा देवी के प्रति श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति है, जो उनकी कृपा से जीवन को सजीव और सशक्त बनाने की कामना करता है। माँ शारदा की पूजा में उनकी महिमा और शक्ति का जश्न मनाने के लिए यह भजन अत्यंत लोकप्रिय है। आइए, इस भजन के शब्दों के माध्यम से माँ शारदा के दिव्य आशीर्वाद की महत्वपूर्णता को समझें और उनकी भक्ति में रमे रहें।

Angana padharo maharani lyrics

अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी
शारदा भवानी मोरी शारदा भवानी |
करदो कृपा महारानी.. मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी… ||

ऊँची पहाड़िया पे मंदिर बनो है
मंदिर में मैया को आसान लगो है |
सान पे बैठी महारानी.. मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी… ||

🎧 Unlimited Access पाएं

मात्र ₹49 में सुनिए unlimited podcast, ebooks

और जानिए hindu dharma के बारे में विस्तार से

✓ Unlimited Podcasts ✓ Premium Ebooks ✓ Ad-free Experience

रोगी को काया दे निर्धन को माया
बांझन पे किरपा ललन घर आया |
मैया बड़ी वरदानी.. मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी… ||

मैहर में ढूंढी डोंगरगढ़ में ढूंढी
कलकत्ता कटरा जालंधर में ढूंढी |
विजयराघवगढ़ में देखानी मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी… ||

मैहर को देखो या विजयराघवगढ़ को
एकै दिखे मोरी मैया के मढ़ को |
महिमा तुम्हारी नहीं जानी मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी… ||

मैया को भार सम्भाले रे पंडा
हाथो में जिनके भवानी को झंडा |
झंडा पे बैठी महारानी मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी… ||

महिमा तुम्हारी भगत जो भी गाए
मोनी भी मैया के दर्शन को आए |
करदो मधुर मोरी वाणी हो मोरी शारदा भवानी |
अंगना पधारो महारानी मोरी शारदा भवानी ||